By Roshni Jaiswal
August 11, 2025
200 ग्राम पनीर (मसला हुआ) 3 प्याज (बारीक कटी हुई) 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ) 6 हरी मिर्च (लंबे में कटी हुई) आधा इंच अदरक (कूटा हुआ) 8 लहसुन कलियां (कूटकर) 1 शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) 3/4 टीस्पून काली मिर्च (कूटकर) 1/2 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून हल्दी पाउडर स्वादानुसार नमक 1 मैगी मसाला तेल
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, और लहसुन डालकर भूनें।
इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर भूनें। जब प्याज सुनहरा भून जाए तो इसमें टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
टमाटर गल जाए तो इसमें मैगी मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पत्ती डालकर थोड़ी देर भूनें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मसालें को भून लें। इसके बाद इसमें पनीर को मसलकर मिला लें।
अब पनीर को अच्छी तरह से भून लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पका सकते हैं। जब कढ़ाई में तेल छोड़ने लगे तो समझे पनीर भुर्जी बनकर तैयार है।
अब आपका ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें।