By Roshni Jaiswal
April 5, 2025
400ग्राम सूजी 300ग्राम या जरूरत अनुसार चीनी 300ग्राम देसी घी 3 टेबलस्पून किशमिश 4 टेबलस्पून बादाम, काजू (कटा हुआ) 3 इलायची (कूटकर)
सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की सूजी सुनहरा भूरा भून न जाए।
जब सूजी से सुनहरा खुशबू आने लगे और सूजी सुनहरा भूरा भून जाए तब इसमें 4 गिलास पानी या जरूरत अनुसार पानी डालकर इसे अच्छी तरह से चलाते हुए मिला लें।
अब हलवा को लगातार तब तक चलाते रहे जब तक कि थोड़ा पक न जाए। जब हलवा थोड़ा पक जाए तो उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
हलवा में चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पका लें। जब हलवा गाढ़ा हो जाए या हलवा से घी छोड़ने लगे तब इसमें किशमिश, बादाम, काजू डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें।
इसके बाद एक कटोरी में हलवा निकाल लें और इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। आपका सूजी का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें।