Mutton Pulao : घर ही बनाएं लज़ीज़ मटन पुलाव बनाएं और रेस्टोरेंट वाले मटन पुलाव के स्वाद को जाएं भूल

By Shivam Yadav

June 26, 2025

बिरयानी तो हर नॉनवेज लवर की पहली पसंद होती है। अगर आप मटन वाली कोई डिश खाना चाहते है तो जो स्वाद में बहुत लजीज है तो मटन पुलाव को ट्राई कर सकते है। इसको बनाने के लिए बासमती चावल में मटन के टुकड़े डालकर बनाया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                       बासमती चावल 250 ग्राम                   मटन 1/4 कप                    दही 1/4 कप                    क्रीम 1 टेबल स्पून              अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून                हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                   गरम मसाला 1 टेबल स्पून               तेल 1                             प्याज 1                             टमाटर 1 टी स्पून                  जीरा स्वादानुसार                नमक 2 टेबल स्पून              हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले मटन को दही, ताजे क्रीम और सभी मसालों के साथ मेरिनेट करके रख दे।इसके बाद बासमती चावलों को धोकर पानी में भिगोकर रखें। फिर एक पैन में पानी उबालें और उसमें चावल डालकर आधे पके तक उबाल लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर कटा हुआ टमाटर डालें और पकाएं। अब मेरिनेट किया हुआ मटन डालकर अच्छे से मिला लें और 10 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

अब आधे पके चावलों को मटन के मसाले में डालें और अच्छे से मिला लें। फिर इसे ढककर, धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें, ताकि चावल और मटन दोनों अच्छे से पक जाएं और मसाले समा जाएं।

स्टेप 4

अंत में पुलाव को हरे धनिए और पुदीने से सजाएं। गरमागरम मटन टिक्का पुलाव तैयार है। इसे रायते या सलाद के साथ सर्व करें।