Navratri Special: कन्या पूजन में घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट केसरी जलेबी, दही के साथ करें सर्व

By Shivam Yadav

April 6, 2025

कन्या पूजन में आप जलेबी का भोग लगाते है, तो आज आप घर पर ही केसरी जलेबी को बना कर कन्या भोग कर सकते है। केसर से बनी जलेबी खाने के बाद साधारण जलेबी को भूल जायेंगे आप, जानिए इस जलेबी को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    मैदा 1/4 कप                 दही 2 कप                    घी 1 कप                    चीनी 1 कप                    पानी 1/2 टी स्पून             केसर

स्टेप 1

सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। करीब छह से सात घंटे के लिए इसे रख दें।

स्टेप 2

जब बैटर गुदागुदा हो जाए और ऊपर छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें। पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं। तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाशनी को गाढ़ा करें।

स्टेप 3

एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।

स्टेप 4

अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकालकर चाशनी में डालें। करीब एक मिनट तक इन्हें चाशनी में भिगा रहने दें। निकाल कर दही के साथ सर्व करें।