Dahi Kebab: बिना प्याज लहसुन के बनाएं स्वादिष्ट दही से बना कबाब, चटनी के साथ आएगा दोगुना स्वाद

By Shivam Yadav

June 28, 2025

कबाब तो हर घर में पसंद किया जाता है, इस गर्मी के मौसम में अगर ऐसे कबाब मिल जाए जो स्वाद के साथ साथ शरीर को ठंडक देने का काम करें तो ऐसे कबाब सभी को पसंद आएंगे। आइए जानते है दही से बने ऐसे कबाब बनाने के बारे में जो सबके फेवरेट होने वाले

सामग्री

1 कप                गाढ़ा दही 200 ग्राम           पनीर 1/4 कप            ब्रेड क्रम्ब्स 1                     प्याज 1                     हरी मिर्च 1/2 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट स्वादानुसार         नमक 5                     काली मिर्च ½ कप              तेल

स्टेप 1

सबसे पहले दही को कपड़े में बाँधकर 2 घंटे के लिए लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए।

स्टेप 2

अब एक बाउल में गाढ़ा दही, कद्दूकस किया पनीर, ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पत्ती, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 3

इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब के आकार में टिक्कियाँ बना लें। तवा या नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर कबाब दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।

स्टेप 4

इस तरह आपके दही से बने कबाब बनकर तैयार है, इन गरमा गरम दही कबाब को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।