Urad Dal Cheela : कम तेल और उड़द दाल से बनाएं स्वादिष्ट चीला, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Shivam Yadav

February 13, 2025

चीला वैसे काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट है लेकिन अगर ये उड़द दाल से बना हो तो इसका स्वाद और भी परफेक्ट हो जाता है। इसको चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। जानिए इस कुरकुरे चीले को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                उड़द दाल 1/2 कप             चावल 2                      हरी मिर्च 1 इंच                 अदरक 1/4 कप             हरा धनिया स्वादानुसार         नमक 1/4 टी स्पून        हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून       जीरा ¼ टी स्पून         लाल मिर्च पाउडर 3 टेबल स्पून       तेल

स्टेप 1

सबसे पहले उड़द दाल को धोकर 4-5 घंटे के लिए या रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगर आप चावल भी डाल रहे हैं, तो उसे भी दाल के साथ भिगो लें।

स्टेप 2

भिगोई हुई उड़द दाल को अच्छे से पानी के साथ पीस लें। यदि दाल सख्त हो, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। चिला का घोल गाढ़ा होना चाहिए।

स्टेप 3

इसके बाद पिसी हुई दाल में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो घोल में चावल भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4

अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल डालें। फिर तवे पर एक छोटा सा चमच घोल डालकर उसे फैलाएं। चिला को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। तैयार चिला को हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।