By Roshni Jaiswal
June 25, 2025
500ग्राम भिंडी 1/4 टीस्पून मेथी दाना 5 हरी मिर्च (कटी हुई) 1 टीस्पून हल्दी पाउडर स्वादानुसार नमक तेल
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो लें और इसे गोल आकार में पतला पतला काट लें।
अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल बहुत अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें मेथी दाना और हरी मिर्च डालकर भूनें।
हरी मिर्च भून जाए तो इसमें भिंडी डालकर तेज आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब भिंडी अच्छे से भून जाए तो इसमें हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। फिर इसे क्रिस्पी होने तक भूनें।
जब भिंडी से तेल कढ़ाई में छोड़ने लगे और भिंडी क्रिस्पी भून जाए तो गैस बंद कर दें। अब आपका क्रिस्पी भिंडी फ्राई बनकर तैयार है। इसे रोटी और चावल दाल के साथ गरमा गरम सर्व करें।