Dahi Sandwich: नाश्ते में बनाएं बच्चों का पसंदीदा और गर्मी को दूर करने वाला दही सैंडविच

By Shivam Yadav

April 10, 2025

सुबह के नाश्ते में बच्चों की पहली पसंद होती सैंडविच, लेकिन इस गर्मी के मौसम में अगर आप दही से बना सैंडविच बच्चो को खिला सकते है। ये गर्मी के बॉडी को फ्रेश रखता है। जानिए बच्चों की पसंदीदा डिश दही सैंडविच बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दही                     1 कप ब्रेड                      10 पीस बटर                     2 टेबल स्पून प्याज                   1 (बारीक कटा) टमाटर                  1 (बारीक कटा) खीरा                    1 शिमला मिर्च            ½ (बारीक कटी) हरी धनिया              ⅓ कप चिली फ्लेक्स            ½ टी स्पून काली मिर्च            ½ टी स्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले आधे दही को किसी कटोरी में निकालकर उसमें काली मिर्च, नमक, चिली फ्लेक्स के साथ साथ प्याज, टमाटर और खीरा डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब ब्रेड को अलग निकाले और ब्रेड के एक पीस पर बटर और दही सब्जी का मिश्रण लगाएं।

स्टेप 3

अब बटर और दही सब्जी वाली ब्रेड पर हरी धनिया डालकर, उसको ब्रेड के दूसरी पीस से दबाकर रख दें।

स्टेप 4

अंत में ब्रेड को बीच से काट लें। नाश्ते में बच्चों को देने के लिए दही सैंडविच तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।