White Sause Pasta : मक्खन और चीज से बनाएं बच्चों का फेवरेट व्हाइट सॉस पास्ता

By Shivam Yadav 

July 18, 2025

व्हाइट सॉस पास्ता एक क्रीमी और टेस्टी डिश है जो मूलतः तो इटालियन है लेकिन अब इसे इंडिया में भी खूब पसंद किया जाता है। इसमें पास्ता को मलाईदार सफेद सॉस में पकाया जाता है। तो जानिए इस व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पास्ता              1 कप (उबला हुआ) मक्खन             2 टेबल स्पून मैदा                 2 टेबल स्पून दूध                  2 कप चीज़               1/2 कप नमक               स्वादानुसार काली मिर्च         5 दाने उबली सब्जियाँ

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें थोड़ा नमक और तेल डालें। फिर पास्ता डालकर उबालें और छान लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, उसमें मैदा डालकर धीमी आंच पर भूनें। फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गुठलियाँ न बनें।

स्टेप 3

अब सॉस को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएँ जब तक वह गाढ़ा हो जाए। इसमें नमक, काली मिर्च और कद्दूकस किया हुआ चीज़ मिलाएँ।

स्टेप 4

अब इसमें उबली हुई सब्जियाँ और उबला पास्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। पास्ता को कुछ देर तक पकाएं, फिर गरमागरम वाइट सॉस पास्ता को हरे धनिए या ऑरेगैनो से गार्निश करके सर्व करें।