Momos Special: बाहर से बेहतर घर पर बनाएं बच्चों के पसंदीदा वेज मोमोज

By Shivam Yadav

December 13, 2024

आमतौर पर बच्चो को मोमो खाना बहुत पसंद होता है। बच्चों को बाहर के मोमो से बेहतर है आप उनके लिए वेज मोमो घर भी आसानी से बना सकते है। जानिए वेज मोमो बनाने की आसान विधि के बारे में जिससे ये आपके बच्चों को खूब पसंद आयेंगे

सामग्री

1 कप                   पत्तागोभी 1/2 कप                 गाजर 1                         प्याज (बारीक कटा) 1                         हरी मिर्च 1 टी स्पून              अदरक लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून              सोया सॉस स्वादानुसार             नमक 1/2 टी स्पून           काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              तिल का तेल 1 कप                   मैदा

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तिल का तेल गरम करें। इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भूनें। फिर इसमें कटा हुआ गाजर और पत्तागोभी डालकर कुछ मिनट तक भूनें।

स्टेप 2

एक बर्तन में आटा, नमक और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। 10-15 मिनट के लिए आटे को ढककर छोड़ दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए।

स्टेप 3

इसके बाद गूंधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें, हर गोल आटे के गोले के बीच में तैयार की हुई स्टफिंग भरें। मोमो को अच्छे से बंद कर लें और उनके किनारों को मोड़कर शेप दें।

स्टेप 4

एक स्टीमर में पानी उबालें। स्टीमर के टोकरी में थोड़ा तेल लगाकर मोमोज़ रखें। अब 10 मिनट तक स्टीम करें। गरम-गरम मशरूम मोमोज़ को चिली सॉस या अपनी पसंद की सॉस के साथ सर्व करें।