By Shivam Yadav
March 25, 2025
200 ग्राम मूंग दाल 2 प्याज़ नमक स्वादानुसार 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती 2 टी स्पून जीरा पाउडर 1/2 टेबल स्पून सौंफ
सबसे पहले मूंग दाल को रात भर या कम से कम आठ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
इसके बाद दाल से पानी छानकर, दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। एक कटोरी में दाल के पेस्ट को निकालें और उसमें बारीक़ कटा प्याज़, धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, सौंफ और बारीक़ कटी हरी मिर्च डालकर मिला लें।
एक बड़े पैन में तलने के लिए तेल को डालकर गर्म करें। गर्म तेल में बैटर को गोल करके डालें। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा होने तक भुनें।
और इस तरह आपके गरमागर्म मूंग दाल के पकौड़े बनकर तैयार हैं। इसे पुदीना चटनी या नारियल चटनी के साथ सर्व करें ।