Gajar Halwa: घर बनाएं बच्चों का पसंदीदा स्वादिष्ट और मार्केट जैसा गाजर का हलवा

By Shivam Yadav

February 8, 2025

डिनर के बाद अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो आप गाजर का हलवा ट्राई कर सकते है ये खाने में बहुत स्वादिष्ट है जिसको हर घर में खूब पसंद किया जाता है। वैसे तो इसको कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन आज हम आपको गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि के बारे में बताएंगे

सामग्री

5                             गाजर 100 ग्राम                   खोया 1/2 कप                    चीनी 2 टेबल स्पून               घी 1/4 कप                    काजू 2 टेबल स्पून               किशमिश 1/2 टी स्पून               इलायची पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। एक कुकर में घी गरम करें, फिर कद्दूकस की हुई गाजर डालकर हल्का सा भून लें।

स्टेप 2

अब गाजर भुन जाने के बाद उसमें खोया डालकर अच्छे से चला लें। खोए को अच्छे से गाजर में मिला दें और धीमी आंच पर 1 सीटी आने तक उबाल दें।

स्टेप 3

जब खोया और गाजर मुलायम हो जाए, तो उसमें चीनी डालें। चीनी घुलने तक इसे अच्छे से पकाएं। अब इसमें सूखे मेवे (काजू, किशमिश) डालकर कुछ और देर पकाएं, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।

स्टेप 4

आखिरी में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। गाजर हलवा तैयार है, अब इसको गरमा गरम परोसें।