Karela Fry: करेला फ्राई को बनाएं कुछ यूं कि बच्चों को भी आएगी पसंद

By Shivam Yadav

April 28, 2025

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसे कितना भी अच्छे से बना लो लेकिन बच्चों को फिर भी पसंद नहीं आते, लेकिन आज आप करेला फ्राई को बनाइए जो आपके बच्चों को खूब पसंद आएगी। ये करेला फ्राई खाने में चटपटे होते है। तो जानिए इस स्वादिष्ट डिश को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

4                          करेले 1 टेबल स्पून            हल्दी पाउडर 1 टेबल स्पून            लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून                जीरा 1 टेबल स्पून            धनिया पाउडर स्वादानुसार              नमक 3 टेबल स्पून            तेल 1                          प्याज 1 टी स्पून               नींबू रस

स्टेप 1

पहले करेले को धोकर काट लें। उसके बाद, करेले के अंदर के बीज निकालकर उसे हल्का नमक लगा कर 10 मिनट के लिए धूप में रख दें।

स्टेप 2

एक बर्तन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा मिलाकर एक मसाला तैयार कर लें। इसमें थोड़ा नमक भी डालें। अब कटे हुए करेले को इस मसाले में अच्छे से मिला लें, ताकि मसाले हर टुकड़े पर चिपक जाएं।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें मसाले लगे हुए करेले डालकर मीडियम आंच पर अच्छे से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

स्टेप 4

जब करेले कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तब उन्हें निकालकर एक प्लेट में रखें। ऊपर से नींबू का रस छिड़कें और गरमागरम सर्व करें।