Macher Matha: घर पर बनाएं दाल और मछली से बनने वाली बंगाल की फेमस माछेर माथा डिश

By Shivam Yadav

January 28, 2025

माछेर माथा, एक बंगाली व्यंजन है, जो मछली के सिर को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसे खासतौर पर सादे चावल के साथ परोसा जाता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, मछली खाने वालों को ये डिश खूब पसंद होती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 बड़ी                  रोहू मछली 2 टी स्पून              तेल 1                        प्याज़ 1                        टमाटर 2                        हरी मिर्च 1 टी स्पून             अदरक लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1 टी स्पून             लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून          धनिया पाउडर स्वादानुसार           नमक 1 कप                 पानी

स्टेप 1

सबसे पहले, एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें मछली का सिर डालें और हल्का सा ब्राउन होने तक भूनें। फिर इसे निकाल कर एक तरफ रख लें।

स्टेप 2

उसी कढ़ाई में, थोड़ा और तेल डालें। उसमें कटे हुए प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। मसाले को कुछ मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

इसमें 1 कप पानी डालें और उबाल आने दें। फिर इसमें मछली का सिर डालें। नमक डालकर मछली को मसाले में अच्छे से डुबोते हुए पकाएं। अब आंच को धीमा कर दें और मछली के सिर को 10 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से मछली में समा जाएं।

स्टेप 4

अंत में मछली के सिर को अच्छे से पकने के बाद, इसे हरे धनिये से सजा कर गरम-गरम परोसें। यह चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट डिश लगती है