Chura Matar : सर्दी के इस मौसम में बनाएं बनारस का मशहूर चूरा मटर का नाश्ता

By Shivam Yadav

February 8, 2025

सर्दी के मौसम में मटर तो सभी को बहुत पसंद होती है लेकिन अगर ऐसे मौसम में आप बनारस का मशहूर चूरा मटर को ट्राई कर सकते है। ये बनारस की हर गली में खाने को मिल जाएगी। जानिए चूरा मटर को बनाने का आसान तरीका, जोकि बहुत स्वादिष्ट है

सामग्री

1 कप                पोहे 1/2 कप             हरे मटर 1 बड़ा चम्मच       तेल 1/2 चम्मच          जीरा 1/2 चम्मच          हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच          लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच          गरम मसाला स्वादानुसार          नमक 1 छोटा चम्मच     चीनी 1                     हरी मिर्च

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर पानी में भिगो लें और फिर हल्का निचोड़कर अलग रख लें। हरे मटर को उबालकर साइड में रखें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा डालकर चटकने दें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। मसाले को अच्छे से भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें उबला हुआ मटर डालें और फिर चुरे को डालकर अच्छे से मिला लें। नमक और चीनी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।

स्टेप 4

अंत में चुरा मटर को हरे धनिया से सजाएं और गरमा-गरम सर्व करें