Kalmi Kebab : जुबां पर छा जाए कुछ ऐसा स्वाद है मुगलई स्टाइल में बना लखनऊ का फेमस कलमी कबाब

By Shivam Yadav

August 17, 2025

अगर आप नॉनवेज लवर है तो कबाब का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है ऐसे में आप लखनऊ का फेमस कलमी कबाब को ट्राई कर सकते है। इसको पराठे और चटनी के साथ खाने पर और भी टेस्टी लगता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चिकन                            8 पीस अदरक लहसुन पेस्ट           1 टी स्पून दही                               200 ग्राम लौंग पाउडर रोस्टेड            2 दालचीनी                        1 टी स्पून काला जीरा पाउडर            ½ टी स्पून नींबू रस                          1 टेबल स्पून मैदा                              50 ग्राम प्याज                             1 पुदीना पत्ती                     2 टेबल स्पून नींबू का टुकड़ा                 1

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को धोकर थोड़ा सूखा लें, अब इसमें 2 जगह से छेद कर ले और इसके बाद सभी मसाले डालकर 3 घंटे के लिए मैरीनेट करने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

अब चिकन पीस को लाइट ब्राउन होने तक ग्रिल कर लें या फिर चिकन को ओवन में 15 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं।

स्टेप 3

अगर आप इसे तंदूर में पकाएं तो यह ज्यादा टेस्टी होगा। और इसके लिए ड्रिपिंग ट्रे आवश्यक है, क्योंकि यह रिसाव होने से बचाती है वरना आपका चिकन नरम हो जाएगा।

स्टेप 4

आपका कलमी कबाब बनकर तैयार है अब आप इसे प्याज के लच्छों, पुदीना और नींबू के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।