By Roshni Jaiswal
June 9, 2025
3 करेला 3 चम्मच बेसन 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच अमचूर पाउडर 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च 1 नींबू का रस थोडा सा पानी 1 चम्मच या स्वादानुसार नमक तेल
सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धोकर बीच में से काट लें। फिर इसके बीजों को निकालकर अलग कर दें। इसके बाद करेले को पतले पतले गोल टुकड़ों में काट लें।
अब इस कटे हुए करेले में स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद नमक और नींबू वाले करेले को पानी से अच्छी तरह से धोकर सूखा लें।
इसके बाद एक कटोरा में करेले के टुकड़े, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, कॉर्न स्टार्च और थोड़ा सा पानी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें।
अब गैस पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो करेले के टुकड़ों को एक-एक करके तेल में डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
जब करेले के चिप्स दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरे तल जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका करेले के कुरकुरे चिप्स बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें।