By Roshni Jaiswal
May 7, 2025
लिट्टी चोखा छोड़िए और बिहार के मशहूर सत्तू का शरबत बनाकर आप जरूर ट्राई करें। इस शरबत को चने का सत्तू, प्याज, नमक, नींबू और भूना जीरा पाउडर के साथ बनाया जाता है।
जब बात बिहार के मशहूर व्यंजनों की आए है तो कोई दाल पीठा को कैसे भूल सकता है। चावल के आटे और चना दाल से बना दाल पीठा खाने में बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट लगता है।
लिट्टी चोखा के साथ आप बिहार के मशहूर हांडी मीट बनाकर जरूर ट्राई करें। इस मीट को मिट्टी के मटके में बनाया जाता है। इस हांडी मीट का स्वाद ही लजीज होता है।
बिहार के मशहूर लजीज व्यंजनों में से एक चने की घुघनी है। काले चने से बनी घुघनी को लाई और चूड़ा के साथ खूब पसंद किया जाता है।
खाजा बिहार की एक मशहूर मिठाई है जो खाने में बहुत ही कुरकुरी और स्वादिष्ट होता है। इसे मैदा और चीनी की चाशनी के साथ तैयार किया जाता है।