Mahashivratri 2025: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए?

By Roshni Jaiswal 

February 25, 2025

कल 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा पाठ, आराधना और व्रत करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए? जिससे भोलेनाथ प्रसन्न हो सकें। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए

फल और जूस

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आप फल खा सकते हैं या फिर आप फलों के जूस बनाकर पी सकते हैं। इस दिन बेर चढ़ाना और खाना बहुत ही शुभ होता है क्योंकि भोलेनाथ को बेर बहुत पसंद होता है।

दूध और दूध से बनी चीजें

महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार के दौरान दूध या दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, खोया जैसे चीजों का सेवन कर सकते हैं।

खीर

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में खीर बनाकर खा सकते हैं। जैसे मखाने की खीर, साबूदाने की खीर, लौकी की खीर बना सकते हैं।

हलवा

कुट्टू के आटे का हलवा, सिंघाड़े के आटे का हलवा, लौकी का हलवा, गाजर का हलवा और आलू का हलवा बनाकर आप महाशिवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में खा सकते हैं।

बिना लहसुन प्याज के भोजन

अगर आप महाशिवरात्रि व्रत सेंधा नमक का सेवन करते हैं तो आप बिना लहसुन प्याज के भोजन जैसे साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के पकोड़े, साबूदाना वड़ा आदि चीजें बनाकर खा सकते हैं।