Gajar Halwa: जानिए सर्दियों की परफेक्ट मिठाई का राज, जो परिवार को रखे खुश

By Shivam Yadav

December 13, 2024

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा तो सभी को पसंद होता है, अगर आप आप मार्केट जैसा गाजर हलवा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनको फॉलो करके आप अपने गाजर के हलवे को लजीज बना सकते हैं। जानिए इसको कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

5                             गाजर (कद्दूकस की) 1 कप                       दूध 1/2 कप                    चीनी 2 टेबल स्पून               घी 1/4 कप                    काजू 2 टेबल स्पून               किशमिश 1/2 टी स्पून               इलायची पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। एक कढ़ाई में घी गरम करें, फिर कद्दूकस की हुई गाजर डालकर हल्का सा भून लें।

स्टेप 2

अब गाजर भुन जाने के बाद उसमें दूध डालकर उबालने के लिए छोड़ दें। दूध को अच्छे से गाजर में मिला दें और धीमी आंच पर पकने दें।

स्टेप 3

जब दूध थोड़ा सा सूप हो जाए और गाजर मुलायम हो जाए, तो उसमें चीनी डालें। चीनी घुलने तक इसे अच्छे से पकाएं। अब इसमें सूखे मेवे (काजू, किशमिश) डालकर कुछ और देर पकाएं, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।

स्टेप 4

आखिरी में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। गाजर हलवा तैयार है। गरमा गरम परोसें।