By Roshni Jaiswal
May 21, 2025
गर्मियों में आप दही की लस्सी बनाकर जरूर ट्राई करें। दही से बनी क्लासिक लस्सी पीने से शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
गर्मियों में अपने शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना चाहते हैं तो दही से मसाला छाछ बनाकर जरूर पिएं। मसाला छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रहता है।
आप क्लासिक लस्सी पीकर बोर हो गए हैं तो आप मैंगो लस्सी बनाकर जरूर ट्राई करें। दही और आम से बनी मैंगो लस्सी पीने से शरीर को ठंडक के साथ भरपूर एनर्जी मिलती है।
स्ट्रॉबेरी और दही से आप गर्मियों में स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। दही और स्ट्रॉबेरी से बनी स्मूदी पीने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होती है।
गर्मियों में आप दही और पुदीना से बने इस छाछ को पीना बिल्कुल भी न भूलें। क्योंकि पुदीना छाछ पीने से शरीर को ठंडक के साथ कई फायदे मिलते है।