Malai Sandwich: बच्चों के लंच बॉक्स में रखिए उनका पसंदीदा जल्दी से बनने वाला मलाई सैंडविच

By Shivam Yadav

March 11, 2025

बच्चों के लंच बॉक्स में क्या नया भेजे ये हर घर की समस्या है, इसी कड़ी को दूर करने के लिए आज आप मलाई सैंडविच को ट्राई कर सकते है। ये बच्चों को खूब पसंद आएगी, इसको बनाना बेहद आसान है। जानिए इस टेस्टी ब्रेकफास्ट को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड पैकेट                   1 पनीर                         100 ग्राम व्हीप्ड क्रीम                 1 कटोरी कीवी                        1 (कटा हुआ) आम                         1 (कटा हुआ) चॉकलेट शेविंग्स           ¼ कप

स्टेप 1

सबसे पहले मोटे ब्रेड स्लाइस लें और कोनों को हटा दें। अब अपनी पसंद के फल काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद आप स्ट्रॉबेरी, कीवी, बैरीज और बहुत कुछ ले सकते हैं। फिर एक कटोर में क्रीम को फेंट लें।

स्टेप 3

एक बार जब क्रीम और अन्य सामग्री तैयार हो जाए, तो ब्रेड लें और उस पर क्रीम की एक परत डालकर, अपनी पसंद के फल और पनीर रख दें।

स्टेप 4

फिर इस केक के ऊपर कुछ और क्रीम और चॉकलेट शेविंग्स से ढक दें, सेट होने तक रेफ्रिजरेट करें और फिर सर्व करने के लिए काट लें।