Summer Juice: गर्मी के मौसम में इन 5 समर जूस से रखें अपने शरीर को हाइड्रेट

By Roshni Jaiswal 

March 28, 2025

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में, इस चिलचिलाती धूप, लू और गर्मी से बचने के लिए आप ये 5 समर जूस जरूर पिएं। क्योंकि इन समर जूस को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है और शरीर में भरपूर एनर्जी भी बनी रहती है। तो आईए जानते हैं गर्मियों में पिएं जाने वाले इन 5 समर जूस के बारे में

गन्ने का जूस

गर्मियों में आप रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस जरूर पिएं। रोजाना गन्ने का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।

तरबूज का जूस

गर्मियों में रोजाना तरबूज का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। क्योंकि तरबूज पानी से भरपूर होता है।

संतरे का जूस

गर्मियों में रोजाना एक गिलास संतरे का जूस जरूर पिएं। संतरे का जूस पीने से लू से बचाव करने में मदद मिलती है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

बेल का जूस

बेल का जूस एक परफेक्ट समर जूस है। गर्मियों में रोजाना एक गिलास बेल का जूस पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

खीरे का जूस

खीरा पानी से भरपूर होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आप खीरे का जूस बनाकर जरूर पिएं। खीरे का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।