By Roshni Jaiswal
May 20, 2025
इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में आप रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस जरूर पिएं। क्योंकि गन्ने की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
गर्मी के मौसम में आप खुद को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं तो तरबूज का जूस जरूर पिएं। क्योंकि तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिसे पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।
गर्मी के मौसम में बेल का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
अनानास की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में आप रोजाना एक गिलास अनानास का जूस जरूर पिएं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी।
गर्मी के मौसम में मौसंबी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि मौसंबी की भी तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।