Gobhi Paratha: वीकेंड पर बच्चों के लंच बॉक्स में रखिए दही और गोभी पराठे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

By Shivam Yadav

March 1, 2025

बच्चों के लंच बॉक्स के लिए पराठे एक यूनिवर्सल डिश है, लेकिन अगर रोज एक ही तरह के पराठे खाकर बोर हो गए है तो इस वीकेंड आप गोभी भरा पराठा ट्राई कर सकते है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आसान है इसे बनाना, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गोभी                     1 कप गेहूं आटा                  3 कप हरी मिर्च                    1 अदरक                     1 इंच जीरा                       1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर             1/4 टी स्पून गरम मसाला              1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर        1/2 टी स्पून नमक                       स्वादानुसार तेल                          2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले, गेहूं का आटा, नमक और  तेल लेकर अच्छे से मिला लें। फिर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढक कर 15 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में 1 चमच तेल गरम करें। उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। हर गोले को बेलन से थोड़ा सा बेलें। फिर, बीच में तैयार पत्ता गोभी की फिलिंग भरें और इसे बंद करके फिर से बेलन से बेल लें।

स्टेप 4

अंत में तवा गरम करें और फिर इस पर थोड़ा तेल डालें। अब पराठा तवे पर डालें और दोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इस तैयार पत्ता गोभी पराठा को दही, चटनी या सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।