Moong Dal Paratha : बच्चों के लंचबॉक्स में रखिए स्वाद से भरपूर मूंग दाल पराठा

By Shivam Yadav

May 15, 2025

पराठे का जिक्र सुनते ही हम सबसे पहले आलू के पराठे के बारे में सोचते है लेकिन आज ट्राई करिए मूंग दाल से बने स्वादिष्ट पराठे। ये दिन की शुरुआत करने के लिए एक परफेक्ट डिश है। इसको सॉस या चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको कैसे बनाया जाए जो आपके बच्चों को खूब पसंद आने वाला है

सामग्री

गेहूं आटा                  1 कप मूंग दाल                     1/2 कप हरा धनिया                 1 टेबल स्पून (कटा हुआ) हरी मिर्च                    1 (कटी हुई) जीरा                        1/2 टीस्पून हल्दी                        1/4 टीस्पून नमक                        स्वादानुसार तेल                          आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले, मूंग दाल को अच्छे से धोकर उबाल लें। उबालते वक्त नमक, हल्दी, और थोड़ी सी जीरा डाल सकते हैं। दाल पूरी तरह से नरम होनी चाहिए। इसे मिक्सी में थोड़ा मसल लें, ताकि यह एक पेस्ट बन जाए।

स्टेप 2

एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और पानी डालकर आटा गूथ लें। आटा नरम और लचीला होना चाहिए। अब उबली दाल में कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब यह मिश्रण पराठे में भरने के लिए तैयार है।

स्टेप 3

अंत में गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को बेलन से थोड़ा बेलें, फिर उसमें दाल का मिश्रण रखें। अब उसे बंद कर फिर से बेलन से बेल लें, ताकि मिश्रण अंदर चिपक जाए और पराठा पूरी तरह से बेल जाए।

स्टेप 4

अब तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी लगाकर पराठे को सेंकें। दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। इसे दही, अचार या किसी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।