Chicken Fried Rice: डिनर को रखिए थोड़ा हल्का और आनंद लें स्पाइसी चिकन फ्राइड राइस का

By Shivam Yadav

May 3, 2025

इस गर्मी के मौसम में हल्का डिनर करने का मन होता है, अगर आप भी कुछ हल्का खाने का सोच रहे है तो चिकन फ्राइड राइस को ट्राई कर सकते हैं। इस फ्राइड राइस को हरी या शेजवान चटनी के साथ खान पर ये और भी टेस्टी लगता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   चावल 1 टेबल स्पून           नमक 2 टेबल स्पून           तेल 2 टी स्पून               लहसुन पेस्ट 1 कप                   हरा प्याज 3/4 कप                चिकन (बारीक कटा) 2 टेबल स्पून           सेलेरी (बारीक कटा) 2 टी स्पून              सोया सॉस 1 टेबल स्पून          सिरका 1 टी स्पून              चिली सॉस

स्टेप 1

सबसे पहले चावल में एक छोटा चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर चावल को उबाल लें। इनको छानकर ठंडे पानी से धो लें।

स्टेप 2

इसके बाद चावलों को छलनी में ही छोड़ दें औरऔर एक चम्मच तेल इस पर डाल दें। बाकी बचा हुआ तेल गर्म करें इसे लहसुन और प्याज डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें चिकन को डालकर अच्छी तरह भूनें। इसमें अब सोया सॉस, सिरका और चिली सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं और चावल डालें।

स्टेप 4

अंत में चिकन और चावल को अच्छी तरह मिलाएं और फिर गर्मागर्म चिकन फ्राइड राइस को सर्व करें।