Kashmiri Rajma : कश्मीरी राजमा, एक ऐसी डिश जिसको खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे

By Shivam Yadav

May 3, 2025

आज की रात अगर कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप कश्मीरी स्टाइल से बना राजमा ट्राई कर सकते है। इसको खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस कश्मीरी राजमा को चावल के साथ खाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                राजमा 1/2 कप             गोभी 1                      प्याज 1                      टमाटर 1                      हरी मिर्च 1 टी स्पून           अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून        हल्दी पाउडर 1 टी स्पून          धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून        जीरा स्वादानुसार         नमक 2 टेबल स्पून         तेल

स्टेप 1

सबसे पहले राजमा को रात भर पानी में भिगोकर रखे। फिर उसे प्रेशर कुकर में 3 सीटी तक उबाल लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें गोभी के फूल डालकर हल्का सा भूनें, फिर निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

अब उसी पैन में थोड़ा तेल डालें, जीरा डालकर उसे तड़कने दें। फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें, जब तक वह सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 3

प्याज भुन जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 4

अंत में उबला हुआ राजमा और भुनी हुई गोभी को इस मसाले में डालें, नमक डालकर अच्छे से मिला लें। 5-10 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर, हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें।