Kachi Keri Sharbat: गर्मियों के लिए परफेक्ट है कच्ची कैरी का शरबत, दिलाता है ठंडक का एहसास

By Roshni Jaiswal 

May 30, 2025

गर्मी के मौसम में कच्चे आम से तरह-तरह रेसिपी बनाई जाती है। ऐसे में, आप भी इस गर्मी में कच्ची कैरी का शरबत बनाकर जरूर पिएं। क्योंकि कच्ची कैरी का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ हो गर्मियों के लिए कच्ची कैरी का शरबत परफेक्ट है। तो आईए जानते हैं कच्ची कैरी का शरबत बनाने की रेसिपी के बारे में

सामग्री

3 कच्ची कैरी/ कच्चा आम 20 पुदीने के पत्ते 4 गिलास पानी 4 चम्मच चीनी 1 चम्मच भूना जीरा पाउडर 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच या स्वादानुसार काला नमक

स्टेप 1

सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

अब एक मिक्सी जार में कटे हुए आम, पुदीने के पत्ते, चीनी, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह से महीन पीस लें।

स्टेप 3

जब चिकना पेस्ट बन जाए तो एक बड़े कटोरे 4 गिलास पानी डालें। फिर इस पानी में पिसे हुए आम को डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक छलनी की मदद से इसे छान लें।

स्टेप 4

इसके बाद गिलास में तैयार कच्ची कैरी का शरबत डालें। फिर इसके ऊपर बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्ते डालें। अब आपका कच्ची कैरी का ठंडा ठंडा शरबत बनकर तैयार है। इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।