Jowar Pyaz Roti : ज्वार प्याज रोटी, सेहत के लिए है रामबाण जो आपको रखे दिनभर फ्रेश

By Shivam Yadav

May 14, 2025

आटे से बनी रोटी से हटकर अगर आप कुछ और बनाना चाहते है तो ज्वार से बनी रोटी को ट्राई कर सकते है। गर्मी के इस मौसम में भी ये शरीर को फ्रेश रखती है। इसको किसी सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते है। जानिए कैसे इसको आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

गेहूं आटा                  1 कप ज्वार आटा                2 कप प्याज़                        2 (बारीक कटे) हरी मिर्च                   2 (बारीक कटी) धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर     2 टेबल स्पून आमचूर                    1 टेबल स्पून नमक                       स्वादानुसार घी                           2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े कटोरी में कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, आमचूर और नमक, गेहूं का आटा और ज्वार का आटा को एक साथ मिला लें।

स्टेप 2

इस मिश्रण में पानी मिलाकर इसको गूंथ लें और फिर इसकी लोई बना लें। इस गूंथे हुए आटे को बेल कर पतली गोलाकार रोटी बनाएं।

स्टेप 3

अब कढाई को धीमी आंच पर गर्म करें और बेली हुई रोटी को रखकर दोनो तरफ से पका लें। अब इस पर घी लगाएं।

स्टेप 4

आपकी ज्वार प्याज की रोटी बनकर तैयार है इसे किसी टेस्टी सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।