Mooli Paratha: सर्दी का मौसम हो और मूली के पराठे हो, इससे परफेक्ट और क्या ही होगा

By Shivam Yadav

January 23, 2025

ऐसी सर्दी में अगर सुबह के नाश्ते में पराठे मिल जाए तो इससे बेहतर और क्या ही होगा। और उसमें भी अगर मूली का पराठा हो तो बात ही कुछ और हो। मूली पराठा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जानिए इसको आसानी से बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                     गेहूं का आटा 2                           मूली (कद्दूकस की) 2                            हरी मिर्च 3 टेबल स्पून             धनिया स्वादानुसार              नमक 1 टेबल स्पून            जीरा पाउडर ½ कप                    तेल

स्टेप 1

सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली को अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी निकाल लें। इसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और जीरा पाउडर मिलाएँ।

स्टेप 2

एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3

इसके बाद गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई को बेलकर बीच में मूली का भरावन डालें। चारों ओर से मोड़कर भरावन को ढक दें। फिर धीरे-धीरे बेल लें।

स्टेप 4

अब तवा गरम करें और उसमें पराठा रखें, 2 मिनट बाद पलटें और दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। इस तरह गरमा-गरम मूली पराठे को दही या अचार के साथ परोसें।