Black Chana Kebab : दाल के कबाव की जगह आज बनाएं काले चने से बने चटपटे कबाब

By Shivam Yadav

February 22, 2025

कबाब तो कई तरह का खाया होगा लेकिन क्या आपने काले चने से बना कबाब खाया है, जिसे बनाना बेहद आसान है। इस काले चने को हरी चटनी के साथ खाने पर ये बहुत टेस्टी लगता है, इसको खाने के बाद आप और सभी तरह के कबाब के स्वाद को भूल जायेंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप               काले चने 1                    आलू (उबला हुआ) 1                    प्याज (बारीक कटा) 3                    हरी मिर्च 1 इंच               अदरक 2 टेबल स्पून      हरा धनिया 1 टीस्पून           गरम मसाला 1/2 टीस्पून        लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून        धनिया पाउडर 1/2 टीस्पून        जीरा पाउडर 1 टीस्पून           चाट मसाला स्वादानुसार        नमक 2 टेबल स्पून      कॉर्नफ्लोर 2 कप               तेल

स्टेप 1

सबसे पहले, काले चनों को अच्छे से धोकर रात भर भिगोकर रखें। फिर सुबह इन्हें प्रेशर कुकर में 3 सीटियां लगाकर उबालें।

स्टेप 2

अब उबले हुए चनों को अच्छे से मसल लें। एक कटोरी में आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा डालकर अच्छे से गूंध लें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल और फ्लैट कबाब बना लें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। फिर कबाब को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। इस ब्लैक चना कबाब को हरे धनिये की चटनी और प्याज के स्लाइस के साथ गरमागरम परोसें।