Bread Upma : सुबह के नाश्ते में शामिल करें जल्दी से बनने वाला स्पाइसी ब्रेड उपमा

By Shivam Yadav

May 23, 2025

उपमा, साउथ इंडिया की एक फेमस डिश है जिसको अब पूरे इंडिया में खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी साउथ इंडियन नाश्ता करने की सोच रहे है तो ब्रेड उपमा को ट्राई कर सकते है। वैसे तो ये रवा से बनाया जाता है लेकिन आज आप ट्राई करिए ब्रेड बना टेस्टी उपमा की डिश। जानिए ब्रेड उपमा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड स्लाइस               6 प्याज़                      1 टमाटर                     1 हरी मिर्च                  1 राई                        1/2 टी स्पून करी पत्ता                  2 पत्तियाँ हल्दी                       1/4 टी स्पून नमक                       स्वादानुसार तेल                           2 टेबल स्पून हरा धनिया                 1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।

स्टेप 2

अब कढ़ाई में प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें, फिर टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

अब हल्दी, नमक और कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और सभी मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह आपका ब्रेड उपमा बनकर तैयार है, आप इसे हरा धनिया से सजाकर सर्व कर सकते है।