Summer Juice: गर्मी के मौसम में इन 5 तरह के जूस को अपनी डाइट में करें शामिल, शरीर रखेगा हाइड्रेट

By Roshni Jaiswal 

May 9, 2025

गर्मी के मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना चाहते हैं तो आप इन 5 तरह के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन 5 तरह के जूस पीने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। तो आईए जानते हैं गर्मियों में पिए जाने वाले इन 5 तरह के जूस के बारे में

बेल का जूस

गर्मी के मौसम में आप ठंडी तासीर वाली बेल का जूस बनाकर जरूर पिएं। बेल का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है।

गन्ने का जूस

गर्मियों में आप रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस जरूर पिएं। गन्ने का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

तरबूज का जूस

गर्मी के मौसम में आप पानी से भरपूर तरबूज का जूस बनाकर जरूर पिएं। तरबूज का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर हाइड्रेट रहता है।

संतरे का जूस

गर्मी के मौसम में विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस बनाकर जरूर पिएं। संतरे का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर हाइड्रेट रहता है।

आम का जूस

गर्मी के मौसम में आप रोजाना एक गिलास आम का जूस बनाकर जरूर पिएं। आम का जूस पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।