By Shivam Yadav
May 22, 2025
आलू (उबले) 6(मध्यम) तेल ⅕ कटोरी मट्ठा (छाछ) 3 कटोरी हल्दी ¾ टी स्पून लाल मिर्च ½ टी स्पून धनिया पाउडर 1 टी स्पून ज़ीरा ½ टी स्पून हींग ¼ टी स्पून नमक स्वादानुसार हरा धनिया ¼ कटोरी
सबसे पहले आलू हल्का उबाल कर, छील लें और फिर आलू को उसको हल्का सा फोड़ लें।
अब कढ़ाई में तेल डालकर, उसको गर्म होने दे। कढ़ाई मे हल्दी पाउडर डालें, उसके बाद उबले हुए आलू डालकर मिलाएं, और फिर अंत में धनिया और मिर्च डालकर चलाते हुए मिला लें।
अब अलग एक कटोरी में मट्ठा(छाछ) लेकर, उसको कढ़ाई में डाल दें। मट्ठा डालकर लगाते चलाते रहे, जबतक उबाल ना आ जाए।
अंत में नमक और हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें। अब मट्ठा के आलू बनकर तैयार हैं, आप इसे रोटी के साथ सर्व सकते है।