Aam Chutney: लंच में शामिल करें कच्चे आन से बनी खट्टी मीठी चटनी

By Shivam Yadav

May 2, 2025

लंच में अगर कोई सब्जी आपकी पसंदीदा भी नहीं है तो उसके साथ अगर खट्टी मीठी स्वाद से भरपूर चटनी खाना चाहे है तो कच्चे आम से बनी चटनी ट्राई कर सकते है। ये आपके लंच के स्वाद को दोगुना बढ़ा देगा। इसको बनाना बेहद आसान है। जानिए इसको कैसे बना सकते है

सामग्री

कच्चे आम             2 हरी मिर्च                2 पुदीना पत्तियाँ         1 कप धनिया पत्तियाँ        1 कप नमक                  स्वादानुसार जीरा                   1/2 टी स्पून शक्कर                 1 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद इसमें हरी मिर्च, पुदीना, धनिया पत्तियाँ और जीरा इकट्ठा कर लें।

स्टेप 3

अब आम के टुकड़े, हरी मिर्च, पुदीना, धनिया, जीरा, नमक और शक्कर को मिक्सर में डालकर पीस लें।

स्टेप 4

इस तरह आम की चटनी तैयार है। इसको फ्रिज में रखें और ठंडी होने पर सर्व करें।