Beetroot Cutlet: स्नैक में शामिल करें चटपटे और पौष्टिक चुकंदर से बने कटलेट

By Shivam Yadav

May 30, 2025

गर्मी के मौसम में बीमारी का खतरा बना रहता है, अगर आप भी बीमारी से बचना चाहते है तो चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करें। ऐसे में अगर चुकंदर से बना जूस पीकर बोर हो गए है तो चुकंदर से बने कटलेट को शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते है। इसको हरी चटनी या सॉस के साथ खूब पसंद किया जाता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

2                         चुकंदर 2                         आलू 1/2 कप                उबली मटर 1/2 टी स्पून           अदरक पेस्ट 2                        हरी मिर्च 1/2 टी स्पून           जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून           गरम मसाला 1/2 टी स्पून          लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार            नमक 3 टेबल स्पून          सूजी 3 टी स्पून              तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चुकंदर उबाल लें, फिर उबले हुए चुकंदर, आलू और मटर को अच्छे से मैश कर लें और एक बर्तन में डालें।

स्टेप 2

इस मिश्रण में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें फ्लैट करके टिक्की का आकार दें। अगर मिश्रण चिपचिपा हो तो सूजी या ब्रेडक्रंब डालकर गठे हुए टिक्की तैयार करें।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर टिक्कियों को डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। गरमागरम चुकंदर टिक्कियाँ हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।