Pyaz Raita: लंच में शामिल करें राजस्थानी तड़के वाला प्याज़ रायता, जो खाने का स्वाद बढ़ाए

By Shivam Yadav

April 23, 2025

वैसे इस गर्मी के मौसम में रायता तो सभी का फेवरेट होता है, ऐसे में अगर कुछ अलग तरह का टेस्टी रायता खाना चाहते है तो प्याज से बना रायता ट्राई कर सकते है। इसको लंच में शामिल करने से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। इस टेस्टी डिश को कैसे बनाया जा सकता है, ये भी जान लीजिए

सामग्री

दही                       1 कप प्याज                     1 मीडियम हरी मिर्च                 1 नमक                      स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर       1/2 टीस्पून काला नमक              स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें जब तक वो स्मूद न हो जाए।

स्टेप 2

अब इस फेंटी हुई दही में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4

अंत में सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा रायता सर्व करें।