Lauki Kheer: डिनर में शामिल करें लौकी से बनी खीर, भोजन के स्वाद को बढ़ाए

By Shivam Yadav

April 10, 2025

वैसे तो आपने कई तरह की खीर का स्वाद लिया होगा लेकिन आज हम आपको बताते है लौकी से बनी खीर बनाने के बारे में, लौकी हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका रायता तो बहुत खाया होगा आज ट्राई करें लौकी से बनी खीर, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

लौकी                       1 कप दूध                          1 लीटर चीनी                        1/2 कप इलायची पाउडर           1/2 टी स्पून बादाम                        6 काजू                         10 पिस्ता                        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी को छीलकर बीज निकालें और कद्दूकस कर लें। फिर थोड़ा सा घी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें।

स्टेप 2

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और जब वो उबलने लगे तो आँच धीमी कर दें। भुनी हुई लौकी को उबलते दूध में डालें और  अच्छे से मिक्स हो जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

स्टेप 3

अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें, 5 मिनट और पकाएं ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।

स्टेप 4

इस तरह लौकी से बनी खीर बनकर तैयार है, इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और खीर को ठंडी करके सर्व करें।