Tomato Onion Chutney : लंच में शामिल करें ढाबा स्टाइल में बनी टमाटर प्याज की चटनी

By Shivam Yadav

April 28, 2025

इस गर्मी के मौसम में भोजन बहुत हल्का ही खाया जाता है, लेकिन अगर इस कम भोजन में ऐसी डिश हो जो आपको खूब पसंद आए तो आनंद ही आ जाए। ऐसे में आज आप टमाटर प्याज की चटनी को बना सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। जानिए इस चटपटी चटनी को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

2                     टमाटर 1                     प्याज 3                     लहसुन की कलियाँ 2                     सूखी लाल मिर्च 1/2 टी स्पून         राई 1/2 टी स्पून         जीरा स्वादानुसार          नमक 3 टेबल स्पून        तेल

स्टेप 1

सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें सूखी लाल मिर्च, लहसुन, प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब टमाटर डालें और इसे तब तक भूनें जब तक वह नरम न हो जाए। सब चीज़ों को ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में नमक डालकर पीस लें।

स्टेप 3

एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें राई और जीरा का तड़का लगाएं। तैयार तड़के को पीसी हुई चटनी में डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

इस तरह टमाटर प्याज चटनी तैयार है। इसे डोसा या पराठे के साथ सर्व करें।