By Roshni Jaiswal
May 7, 2025
गर्मी के मौसम में आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें। दही का सेवन करने से शरीर और पेट दोनों को ठंडक मिलती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
गर्मी के मौसम में आप रोजाना तरबूज का सेवन जरूर करें। क्योंकि तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम में आप घर से निकलने के पहले आम पन्ना का सेवन जरूर करें। आम पन्ना पीने से डिहाइड्रेशन और लू से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम में जितना हो सके आप खीरा का सेवन जरूर करें। खीरा का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, जिससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।
गर्मी के मौसम में रोजाना एक बेल का शरबत जरूर पिएं। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक और भरपूर एनर्जी मिलती है।