Dhania Chutney: लंच में शामिल करें धनिया चटनी, खाने का बढ़ाए स्वाद

By Shivam Yadav

April 9, 2025

गर्मी के इस मौसम में हम चटनी खाने के बहाने ढूंढते है, आप भोजन का स्वाद बढ़ाना चाहते है तो लंच में धनिया की चटनी शामिल कर सकते है। ये गर्मी के मौसम में शरीर को फ्रेश रखने में मदद करती है। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री

1 कप                  धनिया पत्तियां 1/2 कप               पुदीना पत्तियां 3                        हरी मिर्च 1 इंच                  अदरक टुकड़ा 1 टी स्पून             जीरा 1/2                    नींबू रस नमक                  स्वादानुसार 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले ताजे धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्टेप 2

एक मिक्सर जार में धनिया पत्तियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नींबू का रस, और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब चटनी का टेस्ट चेक करें और आवश्यकता अनुसार नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। धनिया चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा स्नैक्स के साथ खाएं।