Bread Pakoda : शाम के नाश्ते में शामिल करें बच्चो का फेवरेट ब्रेड पकौड़ा स्नैक

By Shivam Yadav

June 4, 2025

हम लोग शाम को अधिकतर बाहर का नाश्ता ही करते है लेकिन आज शाम को आप घर पर ही ट्राई कर सकते है हलवाई जैसे ब्रेड पकौड़े। इनको हरी या लाल चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। ब्रेड पकौड़े में भरने वाले आलू काफी स्वादिष्ट होते हैं। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड स्लाइस              6 आलू                      3 हरी मिर्च                 2 हरा धनिया              2 टेबल स्पून नमक                     स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर     1/2 टी स्पून हल्दी                     1/4 टी स्पून चाट मसाला             1/2 टी स्पून बेसन                     1 कप तेल                       2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले उबले हुए आलू मैश करें। उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 2

अब ब्रेड की एक स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें। त्रिकोण या चौकोर आकार में काट लें।

स्टेप 3

इसके बाद बेसन में नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें ताकि ब्रेड पर अच्छे से चिपक जाए।

स्टेप 4

अंत में स्टफ किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं, फिर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।