Aloo Raita: गर्मी के इस मौसम में लंच में शामिल कीजिए आलू रायता, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Shivam Yadav

April 12, 2025

रायता ही इस मौसम में शरीर को फ्रेश रखने में मदद कर रहा है, गर्मी के मौसम में दही शरीर को ठंडक देता है। वैसे कई तरह के रायते का आपने स्वाद लिया होगा लेकिन आज बनाएं आलू से बना रायता, ये खाने में टेस्टी होता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2                             आलू 1 कप                        दही 1                             प्याज 1                             हरी मिर्च 1 टेबल स्पून               जीरा पाउडर 1/2 टेबल स्पून            लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                 नमक 2 टेबल स्पून               धनिया पत्तियां

स्टेप 1

एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह चिकना और मलाईदार हो जाए।

स्टेप 2

इसके बाद इसमें उबले और मैश किए हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 3

अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 4

सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि स्वाद समान रूप से वितरित हो जाए। ऊपर से ताजा धनिया पत्तियों से सजाएं और ठंडा परोसें।