Dahi Jalebi : इस गर्म मौसम में दिन की शुरुआत करें दही जलेबी की चाशनी भरी मिठास के साथ

By Shivam Yadav

May 3, 2025

संडे की शुरुआत अगर कुछ मीठे से हो तो दिन अच्छा रहता है, ऐसे में आज आप दही जलेबी को ट्राई कर सकते है। जलेबी को घर पर ही बना सकते है, इसको खाने के बाद हलवाई के हाथ से बनी जलेबी का स्वाद भूल जायेंगे। जानिए दही जलेबी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    मैदा 1/4 कप                 दही 2 कप                    घी 1 कप                    चीनी 1 कप                    पानी 1/2 टी स्पून             केसर

स्टेप 1

सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। करीब छह से सात घंटे के लिए इसे रख दें।

स्टेप 2

जब बैटर गुदागुदा हो जाए, तो चाशनी तैयार करें। पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं। तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाशनी को गाढ़ा करें।

स्टेप 3

एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।

स्टेप 4

अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकालकर चाशनी में डालें। थोड़ी देर इन्हें चाशनी में भिगा रहने दें, फिर निकाल कर दही के साथ सर्व करें।