Onion Paratha: सुबह की जल्दबाजी में बनाएं स्वाद का जादूगर प्याज से बना मसालेदार पराठा

By Shivam Yadav

August 20, 2025

सुबह नाश्ते में कुछ ऐसी डिश मिले जो स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो दिन अच्छा बीतता है ऐसे में आप प्याज से बने पराठे के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। इन प्याज के पराठे को दही या आचार के साथ खाने पर इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं का आटा              1 कप प्याज                        2 बड़े हरा धनिया                 1 टेबल स्पून हरी मिर्च                    1 नमक                        स्वादानुसार अजवाइन                 1/4 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर        1/2 टी स्पून तेल                         3 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक कटोरे में आटा डालें, उसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन मिलाकर गूंध लें। गूंधते समय थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं, ताकि आटा नरम हो जाए।

स्टेप 2

अब प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, और लाल मिर्च पाउडर को एक कटोरे में मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद आटे की लोइयां बना लें। एक लोई को लेकर हल्का सा बेल लें और फिर प्याज का मिश्रण उसमें भरें।मिश्रण को अच्छी तरह से लपेटते हुए फिर से पराठा बेल लें।

स्टेप 4

अब तवा गरम करें और पराठा रखें। दोनों तरफ से हल्का सा तेल या घी लगाकर पराठे को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंके, इस तरह प्याज पराठा तैयार है, इसे दही या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।