Navratri Special: नवरात्रि के अंतिम व्रत में फलाहार करें स्वादिष्ट मखाने से बनी खिचड़ी से

By Shivam Yadav 

April 5, 2025

आज आखिरी व्रत के फलाहार की समस्या को दूर कीजिए और बनाएं मखाने से बनी खिचड़ी, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इस खिचड़ी को खाने के बाद आपका शरीर फ्रेश रहेगा। तो जानिए मखाने से बनी खिचड़ी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                         मखाना 1 कप                         उबले आलू स्वादानुसार                   सेंधा नमक स्वादानुसार                   लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून                 जीरा 4 टेबल स्पून                 मूंगफली 2                               हरी मिर्च 1/2 टी स्पून                  आम पाउडर 3 टेबल स्पून                  घी

स्टेप 1

सबसे पहले मखानों को कम से कम 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, और फिर उबले हुए आलू को छोटे क्यूब्स में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें, घी गर्म होने पर इसमें जीरा डालकर भून लें। जब ये चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च और मूंगफली डालकर भून लें।

स्टेप 3

इसके बाद आलू को पैन में डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें मखाना, नमक, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डालें।

स्टेप 4

इसको अच्छी तरह मिलाते हुए, 5 मिनट तक पकाएं। और अंत में इसको बड़ी कटोरी में निकालकर गर्म गर्म सर्व करें।