By Shivam Yadav
June 20, 2025
2 टेबल स्पून तेल 1 कप भिंडी 1 प्याज 1 टी स्पून नमक 1 टी स्पून हल्दी 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून धनिया पाउडर 1 कप दही 1 टी स्पून राई 1 टी स्पून उड़द दाल 10 कढ़ीपत्ता 2 हरी मिर्च
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके एक कप भिंडी डालकर भूनें, भिंडी के बाद इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालें। सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
तड़के के लिए एक पैन में घी लें, इसमें राई, उड़द दाल, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें। सभी मसालों को अच्छे से भूनें।
अब इस तड़के को करी में डालकर मिलाएं, और थोड़ी देर तक पकने दें। और इस तरह से दही भिंडी बनकर तैयार है आप इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते है।