Badam Malai Kulfi: गर्मी में लें बादाम और मलाई से बनी शाही बादाम कुल्फी का स्वाद

By Shivam Yadav

June 28, 2025

इस गर्मी के मौसम में कुल्फी तो हर घर की फेवरेट हो जाती है ऐसे में अगर मलाईदार कुल्फी हो और उसमें भी बादाम का जायका शामिल हो तो कुल्फी का स्वाद दोगुना हो जाता है। अगर आप मार्केट वाली कुल्फी खाने का सोच रहे है तो इसको आप घर पर भी बना सकते है। जानिए इस बादाम कुल्फी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बादाम                 1 कप दूध                     5 कप क्रीम                   4 टेबल स्पून पिस्ता                 10 केसर                  1 टी स्पून कच्चा दूध             1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले एक कटोरी में कटे हुए बादाम, पका हुआ दूध और क्रीम को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 2

अब इसके बाद उसमें प्लेन दूध और केसर डालें। फिर इसमें पिस्ता डालकर अच्छे से फेंट लें।

स्टेप 3

अब इस मिश्रण को एक मटकी में डालकर और इस मिश्रण को बटर पेपर से ढक दें।

स्टेप 4

थोड़ी देर फ्रीज में रखने के बाद इसे निकाल लें आपकी बादाम मलाई कुल्फी बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकते हैं।