Pav Bhaji : शाम का नाश्ते में ट्राई करना है चटपटा तो घर पर बनाएं मार्केट जैसी पाव भाजी

By Shivam Yadav

February 7, 2025

अगर मुंबई जाने का प्लान है तो वहां का प्रसिद्ध पाव भाजी को जरूर ट्राई कीजिएगा, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।लेकिन अगर आपको मुंबई की फेमस पाव भाजी का स्वाद घर पर ही लेना है तो इस तरह से आसानी से बना सकते है

सामग्री

आलू                 2 मटर                 1/2 कप गाजर               1 शिमला मिर्च       1/2 कप टमाटर              2 प्याज               1 हरी मिर्च           2 (कटी हुई) भाजी मसाला     2 टी स्पून हल्दी पाउडर     1/4 टी स्पून नमक              स्वादानुसार मक्खन             2 टेबल स्पून पाव                 5 नींबू                 1

स्टेप 1

सबसे पहले आलू, मटर, और गाजर को उबाल लें। फिर इन्हें अच्छे से मेश कर लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में 1 चम्मच मक्खन डालें और उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। फिर टमाटर और शिमला मिर्च डालकर पकाएं। अब इसमें पाव भाजी मसाला, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 3

अब उबाली हुई और मेश की हुई सब्जियां कढ़ाई में डालकर अच्छे से मिलाएं। यदि मिश्रण गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर पका लें।

स्टेप 4

एक तवा पर पाव रखकर, उसे मक्खन में अच्छे से भून लें, ताकि वह हल्के सुनहरे हो जाएं। तैयार भाजी को ताजे पाव के साथ गरमागरम सर्व करें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सजाएं।